Rajasthan Ayurved Department Recruitment 2020:राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2020 Rajasthan Ayurved Department Recruitment 2020:राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2020 - Study Govt Exam

Govt. Jobs की अपडेट सबसे पहले.

Thursday, April 16, 2020

Rajasthan Ayurved Department Recruitment 2020:राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2020


Rajasthan Ayurved Department Recruitment 2020:राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2020

राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2020 Post for Ayurveda Medical Officer & Fourth Grade
राजस्थान में जल्दी एक और नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग में पिछले 7 साल में एक भी पदों पर भर्ती नहीं हुई है अब राजस्थान सरकार जल्द ही नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगी इसके लिए खाली पदों की संख्या नीचे दी गई है इन सबके बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी बड़ी भर्ती की जाएगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में 1267 पद खाली है

प्रदेश में लंबे समय से इन पदों पर भर्तियां नहीं हुई है सात साल से आयुर्वेद विभाग के तीन हजार डॉक्टर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। साल 2013 में कांग्रेस सरकार ने 1545 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए आवेदन मांंगे थे। भाजपा सरकार के आने के बाद इनमें से 760 पदों की कटौती की गई। इधर इंडियन मेडिसिन बोर्ड में राजस्थान के 10 हजार 600 आयुर्वेद डॉक्टर रजिस्टर्ड हैं। दूसरी ओर, आयुर्वेद नर्स कपाउंडर के 4088 में से 3102 पद ही भरे गए हैं। 986 पद रिक्त हैं। इसी तरह ग्रेड फोर्थ में 3228 में से 2015 पद भरे हैं और 1213 रिक्त हैं। इसके अलावा प्रदेश के 41 आयुर्वेदिक औषधालयों में एक भी डॉक्टर, नर्स-कम्पाउंडर व परिचारक नहीं है।



आयुर्वेदिक औषधालय हैं राजस्थान में 

3699 

प्रदेश में आयुर्वेद का इंफ्रास्ट्रक्चर
जोधपुर में आयुर्वेद विवि, उदयपुर में सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, अजमेर व जोधपुर में सरकारी आयुर्वेदिक नर्सिंग कॉलेज, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर व बारां में रसायनशाला है। प्रदेश में 3699 आयुर्वेदिक औषधालय, 14 मोबाइल यूनिट, 39 योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, 35 आंचल प्रसूता केंद्र, 35 पंचकर्म केंद्र हैं।

इतने पद खाली हैं विभाग में
सीनियर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ग्रेड प्रथम के 115, सीनियर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ग्रेड सैकंड के 389, प्रधान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 52, योग व प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के 11, अायुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 766 व औषधि निरीक्षक के 3 पद खाली हैं।
ग्रेड फोर्थ में 1267 पद खाली है


No comments:

Post a Comment

Latest Notifications