Shaladarpan Pr E content kese upload kre:How to upload online content prepared by teacher to Shaladarpan Shaladarpan Pr E content kese upload kre:How to upload online content prepared by teacher to Shaladarpan - Study Govt Exam

Govt. Jobs की अपडेट सबसे पहले.

Saturday, May 16, 2020

Shaladarpan Pr E content kese upload kre:How to upload online content prepared by teacher to Shaladarpan


Shaladarpan Pr E content kese upload kre:How to upload online content prepared by teacher to Shaladarpan


शिक्षक वर्ग का समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसी क्रम में शिक्षक वर्ग एक और बड़ा योगदान देने जा रहा है विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग अब परंपरागत शिक्षण के साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है

योजना के तहत सभी शिक्षकों से उनके द्वारा ऑनलाइन तैयार शिक्षण सामग्री मांगी गई है शिक्षक के द्वारा तैयार की गई ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री का हाइपरलिंक 10 मई 2020 तक शाला दर्पण पर अपलोड कर सकता है चयनित शिक्षक सामग्री को ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा

आवेदन कैसे करे? How to apply

कोई भी विषय अध्यापक जिसके द्वारा ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तैयार की गई है , वह इसके लिए पात्र है।  ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्रेषित करने के पूरी प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है

1. सामग्री 3 मिनट समयावधि तक हो।
2. शाला दर्पण के स्टाफ कॉर्नर के माध्यम से सामग्री अपलोड होगी।
3. शैक्षणिक सामग्री अपलोड के समय सूचना अंकन के समय उन अहर्ताओं को सेव नही करना है जिनका धारण शिक्षक नही करता हो।
4. शैक्षणिक सामग्री/हायपर लिंक अपलोड अन्तिम तिथि 10 मई 2020 है।
5. उपलब्ध कराई जाने वाली ऑनलाइन अध्ययन सामग्री पाठ्यक्रम की विषयवस्तु से संबंधित होनी चाहिये तथा नैतिक मर्यादा एवं राष्ट्रीय अस्मिता के विपरीत नहीं होनी चाहिये।
6. शिक्षक द्वारा तैयार की गई ऑनलाइन शिक्षण के स्रोत का हाईपरलिंक शालादर्पण पर उपलब्ध आवेदन के निर्धारित स्थान पर अंकित करना है, जिसे आसानी से एक्सेस किया जा सके।
7. सत्र 2020-21 से कक्षा 6 से 9 एवं 11 में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू होनी है अतः उक्त कक्षाओं  हेतु तैयार की जाने वाली अध्ययन सामग्री संबंधित पाठ्यक्रम के अनुसार होनी चाहिये।

E-content कैसे अपलोड करें How to upload online E content prepared by teacher to Shaladarpan step by step


  1. सबसे पहले आपको शाला दर्पण की वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने यहां नीचे दे रखा है Shaladarpan Click
  2. अब आपको शाला दर्पण की वेबसाइट पर लॉगइन आईडी से लॉगिन करना है
  3. लॉगइन होने के बाद में आपको नीचे staff window का ऑप्शन आएगा जिस पर आप को क्लिक करना है
  4. अब आपको एंप्लॉय आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना है अगर आप यूजर आईडी और पासवर्ड भूल गए हैं तो आप फॉरगेट करके दोबारा प्राप्त कर सकते हैं
  5. यहां पर लॉगिन होने के बाद में आपको कॉर्नर में अप्लाई का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद में आपको चौथे नंबर पर एप्लीकेशन फॉर पैनल इंफॉर्मेशन टू प्रिपेयर मैटेरियल फॉर ऑनलाइन एजुकेशन इस ऑप्शन पर क्लिक करें  
  6. अब आपके सामने ऑनलाइन शिक्षण सामग्री पैनल निर्माण हेतु आवेदन ओपन होगा
  7. इसमें आपको चार ऑप्शन मिलेंगे 1. व्यक्तिगत विवरण 2. संपर्क विवरण 3.शैक्षणिक विवरण 4. अन्य जानकारियां 
  8. यहां पर ध्यान देने योग्य बात जिस ऑप्शन के लिए आप एलिजिबल नहीं है उसे खाली छोड़ दें
  9. सबसे पहले व्यक्तिगत विवरण भरें व्यक्तिगत विवरण में आप की जानकारी पहले से ही भरी हुई मिलेगी इसमें अगर आपको कोई करेक्शन करना है तो संस्था प्रधान से संपर्क करें
  10. अब दूसरा ऑप्शन संपर्क विवरण बने जिसमें शैक्षणिक योग्यता विवरण होगा इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे 1. अध्ययन विषय-इसमें आप अधिकतम 3 सब्जेक्ट का चयन कर सकते हैं 2.अध्यापन अनुभव-इसमें आपको अपने पढ़ाने का अनुभव लिखना है ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपके किसी एक विषय पर नहीं बल्कि अब तक का school teaching experience दर्ज करना है 3.संपर्क विवरण-इसमें आपका मूल संपर्क विवरण दर्ज करें जिसमें दूरभाष, नंबर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, दर्ज करें
  11. अब आपको अपडेट पर क्लिक करना है और नीचे नेक्स्ट पर क्लिक करना है
  12. इसमें आपको शैक्षणिक योग्यता का पूर्ण विवरण देना है जिसमें उपाधि का नाम विषय वर्ष प्राप्तांक और अन्य विवरण दर्ज करना है इसके बाद में आपको सेव का ऑप्शन मिलेगा जिसे सेव करें अगर आप इसमें कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं रखते हैं तो दर्ज ना करें सीधे अगले ऑप्शन पर जाएं इसी प्रकार से आपको प्रशिक्षित अन्य उच्च योग्यता, अन्य उच्च योग्यता एम्पील पीएचडी सभी ऑप्शन को भरें और नीचे दिए गए नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें
  13. अब आपको अंत में अन्य उपलब्धियां भरनी है इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको अध्यापन विषय से संबंधित जो भी उपलब्धियां है वह यहां पर बतानी है
  14. इसमें सबसे पहले अध्यापन विषय में शोध पत्र प्रकाशन विवरण किया है तो उसका विवरण इसके साथ ही अगर आपने ब्लॉग वेबसाइट युटुब चैनल ऑनलाइन कार्य किया है उसका नाम व (कोष्टक में लिंक optional) डालें 
  15. अध्यापन विषय में श्रेष्ठ कार्य हेतु प्राप्त पुरस्कार सम्मान का विवरण अध्यापन विषय वस्तु बोर्ड अथवा एसईसीईआरटी में पुस्तक निर्माण अथवा लेखन कार्य किया हो तो उसका विवरण
  16. बोर्ड परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र निर्माण किया हो तो उसका विवरण अन्य आठवीं पांचवी स्थानीय परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र निर्माण किया तो उसका विवरण अवश्य दर्ज करें 
  17. यह सब दर्ज करने के बाद में अपडेट पर क्लिक करें
  18. अब आपको अपना लिंक डालना है सबसे पहले मैं यहां स्पष्ट कर दूं आपको सिर्फ लिंक डालना है डायरेक्ट वीडियो यहां पर नहीं अपलोड होगा इसमें सबसे पहले आपको अपनी कक्षा चयन करनी है जिसके लिए आपको कंटेंट तैयार किया है इसके बाद में विषय और टॉपिक का चयन करना है अब आपके सामने लिंक का ऑप्शन होगा जिसमें आपको अपने बनाए गए वीडियो का लिंक जो यूट्यूब पर अपलोड है लिंक कॉपी करके डालना है लिंक डालने के तुरंत बाद में आपको उस लिंक का प्रिव्यू दिखाई देगा और उसके सामने एक्शन के नीचे सेव बटन पर क्लिक करके अपने डाटा को पूर्णता सेव कर दें 






No comments:

Post a Comment

Latest Notifications