Indian Air Force Group C Recruitment 2025: भारतीय वायु सेना में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें दसवीं एवं बारहवीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इंडियन एयर फोर्स ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए आवेदन 17 मई 2025 से प्रारंभ हो चुके हैं और अंतिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित की गई है।
![]() |
Air Force Group C Recruitment 2025 |
भारतीय वायु सेना द्वारा ग्रुप सी के 153 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों में एलडीसी, हिंदी टाइपिस्ट, कुक, स्टोर कीपर, कारपेंटर, पेंटर, एमटीएस, मेस स्टाफ, धोबी, हाउसकीपिंग स्टाफ, ड्राइवर, वल्केनाइजर जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 मई से 15 जून 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Air Force Group C Recruitment 2025 Overview
Organization | Indian Air Force (IAF) |
---|---|
Post Name | Group-C Posts |
Total Vacancy | 153 |
Apply Mode | Offline |
Advertisement No. | 01/2025 |
Pay Scale | Level 1 & 2 |
Job Location | विभिन्न एयरफोर्स स्टेशनों पर |
Last Date to Apply | 15 June 2025 |
Category | Indian Air Force Group C Recruitment 2025 |
Air Force Group C Recruitment 2025 Important Dates
Event | Date |
---|---|
Notification Release | 16 May 2025 |
Application Start Date | 17 May 2025 |
Application End Date | 15 June 2025 |
Application Fee
इंडियन एयर फोर्स ग्रुप सी भर्ती 2025 के तहत आवेदन शुल्क बिल्कुल निःशुल्क रखा गया है। सभी अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 15 जून 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Educational Qualification
इंडियन एयर फोर्स ग्रुप सी भर्ती 2025 के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। एलडीसी, हिंदी टाइपिस्ट और स्टोर कीपर पदों के लिए अभ्यर्थियों का 12वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही एलडीसी और हिंदी टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक है। वहीं, रसोईया, कारपेंटर, पेंटर, मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस), मेस स्टाफ, धोबी, हाउसकीपिंग स्टाफ, वल्केनाइजर और ड्राइवर पदों के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है। विशेष रूप से, ड्राइवर पद के लिए हेवी मोटर व्हीकल (HMV) लाइसेंस का होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक योग्यता मापदंडों की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए।
Post-wise Vacancy Details
Post Name | Vacancies | Qualification |
---|---|---|
LDC | 14 | 12th Pass + Typing Knowledge |
Hindi Typist | 02 | 12th Pass + Hindi Typing |
Cook | 12 | 10th Pass + 1 Year Experience |
Store Keeper | 16 | 12th Pass + Experience |
Carpenter | 03 | 10th Pass + Related Trade Certificate |
Painter | 03 | 10th Pass + Related Trade Certificate |
MTS | 53 | 10th Pass + Experience |
Mess Staff | 07 | 10th Pass + Experience |
Laundryman | 03 | 10th Pass + Experience |
House Keeping Staff | 31 | 10th Pass |
Vulcaniser | 01 | 10th Pass |
Driver | 08 | 10th Pass + Heavy Motor Vehicle License |
Selection Process
इंडियन एयर फोर्स ग्रुप सी भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, एवं मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। अभ्यर्थियों का चयन इन तीन चरणों के आधार पर होगा।
How to Apply for Air Force Group C Recruitment 2025
इंडियन एयर फोर्स ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सरल और ऑफलाइन मोड में रखी गई है। सबसे पहले, अभ्यर्थियों को इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ग्रुप सी भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद, आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ ध्यानपूर्वक भरें। इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करें। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर भेजना होगा। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आवेदन अंतिम तिथि से पहले निर्धारित पते पर पहुंच जाए, अन्यथा आवेदन अमान्य माना जाएगा।
Online Application Start Date: 17 May 2025
Last Date to Apply Online form: 15 June 2025
Apply Online: Click Here
Official Notification: Click Here
Post a Comment