राजकीय परीक्षा पाठ्यक्रम 2024 के अंतर्गत संशोधित परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम को विस्तृत रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनका कुल अंकभार 200 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा तथा इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के समकक्ष होगा।
परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामान्य गणित शामिल हैं। सामान्य हिंदी में 20 प्रश्न होंगे, जिसमें संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, काल, वाच्य, वचन, लिंग, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, एक शब्द के लिए वाक्यांश, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, वाक्य शुद्धि, वाक्य संरचना, पद परिवर्तन, और कार्यालयी पत्र लेखन आदि का ज्ञान सम्मिलित होगा।
सामान्य अंग्रेजी में 15 प्रश्न होंगे, जिसमें Tenses, Voice, Narration, Sentence Transformation, Articles, Determiners, Prepositions, वाक्य सुधार, वर्तनी की त्रुटियाँ, तथा हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद जैसे खंड शामिल होंगे।
राजस्थान का भूगोल खंड में 20 प्रश्न होंगे, जिसमें राज्य की स्थिति, भौगोलिक विस्तार, भौतिक स्वरूप, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पति, वन संरक्षण, जल संसाधन, नदियाँ, झीलें, सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या वितरण, घनत्व, परिवहन व्यवस्था, राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रश्न होंगे।
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति खंड में 20 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आंदोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, लोक संस्कृति, सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवी-देवता, लोक साहित्य, मेले एवं त्यौहार, आभूषण, लोक कला, स्थापत्य कला, नृत्य, नाटक, और प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी पूछी जाएगी।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था खंड में 10 प्रश्न होंगे, जिसमें भारतीय संविधान का परिचय एवं मुख्य विशेषताएँ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल, विधान सभा, न्यायिक प्रणाली, राज्य का प्रशासनिक ढांचा, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन, सूचना का अधिकार अधिनियम आदि सम्मिलित हैं।
सामान्य विज्ञान खंड में 5 प्रश्न होंगे, जिसमें भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन, आनुवंशिकी की सामान्य शब्दावली, मानव शरीर की संरचना, प्रमुख रोग एवं निदान, तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों को कवर किया जाएगा।
प्रमुख समसामयिक घटनाएँ खंड में 10 प्रश्न होंगे, जिसमें खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधित घटनाएँ शामिल होंगी। राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियाँ इस खंड का हिस्सा होंगी।
कंप्यूटर खंड में 5 प्रश्न होंगे, जिसमें कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन, हार्डवेयर उपकरण, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, कार्यालय अनुप्रयोग (MS Word, MS Excel, MS PowerPoint), इंटरनेट, और ईमेल का ज्ञान शामिल होगा।
गणित खंड में 15 प्रश्न होंगे, जिसमें महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तक, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात एवं समानुपात, भागीदारी, समय एवं कार्य, समय, चाल एवं दूरी, तथा चित्रों द्वारा आँकड़ों का निरूपण सम्मिलित हैं।
राजस्थान ड्राइवर सिलेबस यहां से डाउनलोड करें
Post a Comment