RBSE 5th Class Result 2025: राजस्थान बोर्ड पांचवीं का रिजल्ट 30 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी
राजस्थान बोर्ड द्वारा पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनका समय प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित था। अब छात्रों का इंतजार समाप्त होने वाला है क्योंकि RBSE 5th Class Result 2025 कल यानी 30 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। छात्र शाला दर्पण की वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे। इस वर्ष राजस्थान पांचवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13.3 लाख छात्र सम्मिलित हुए हैं, जो अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
राजस्थान पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी के द्वारा यह रिजल्ट जारी किया गया है रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है
पांचवीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब परिणाम जारी करने की अंतिम तैयारियाँ चल रही हैं। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा यह रिजल्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। सभी छात्र अपना परिणाम rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
RBSE 5th Class Result 2025 – संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
संस्था का नाम | शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर |
कक्षा | पांचवीं |
सत्र | 2024–25 |
परीक्षा तिथि | 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
रिजल्ट तिथि | 30 मई 2025 – दोपहर 12:30 बजे |
श्रेणी | RBSE 5th Class Result 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.rajasthan.gov.in |
RBSE 5th Class Result 2025 कब आएगा
राजस्थान बोर्ड की पांचवीं कक्षा की परीक्षा 7 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुई थी। अब 30 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे इसका परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। लगभग दस लाख से अधिक विद्यार्थी इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और केवल शाला दर्पण पोर्टल पर ही यह उपलब्ध रहेगा।
RBSE 5th Class Result 2025 कैसे देखें?
राजस्थान पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – rajshaladarpan.rajasthan.gov.in।
- होम पेज पर "रिजल्ट" सेक्शन में जाएं और RBSE 5th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे ध्यानपूर्वक चेक करें।
- अंत में रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Post a Comment