राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष करीब 10 लाख से अधिक (लगभग 10,68,109) विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से पूरा किया गया और अब विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।
पहले जहां यह संभावना जताई जा रही थी कि रिजल्ट 24 मार्च के आसपास जारी होगा, वहीं अब बोर्ड ने तय समय के अनुसार परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं। इस बार भी बोर्ड ने रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में जारी किया है, जिससे सभी विद्यार्थी घर बैठे ही अपना परिणाम देख पा रहे हैं।
RBSE 10th Class Result 2026 Latest News
राजस्थान बोर्ड की ओर से पहले कुछ तारीखों को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन अब सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है और विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन अपलोड भी कर दिए गए थे। इसके बाद अंतिम एडिटिंग और वेरिफिकेशन का काम पूरा करते हुए रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे, ताकि परीक्षा से संबंधित सभी डेटा समय पर उपलब्ध कराया जा सके। अब रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम रोल नंबर और नाम दोनों माध्यम से देख सकते हैं, जिससे किसी भी छात्र को परेशानी न हो।
RBSE 10th Class Result 2026 कैसे चेक करें
- राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर “Result 2026” के सेक्शन में जाएं और “RBSE 10th Class Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप इसमें अपने सभी विषयों के अंक चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
RBSE 10th Class Result 2026 Name Wise कैसे देखें
- अगर आपके पास रोल नंबर उपलब्ध नहीं है तो आप नाम के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी रिजल्ट वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां राजस्थान (RBSE) 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम और मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- आप इसे चेक करके डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

Post a Comment